logo

बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने दिल्ली पहुंचकर डॉ मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

245jik.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद शुक्रवार को दिल्ली पहुंची। यहां उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि दुख की इस घड़ी में अंबा प्रसाद ने पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आर्थिक सुधारों के पुरोधा, विश्व विख्यात अर्थशास्त्री और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है।
अंबा ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उन्होंने शोक-संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना भी की।

Tags - Barkagaon Former MLA Amba Prasad Delhi Paid Tribute Former PM Dr. Manmohan Singh