logo

दुखद : आंध्र-प्रदेश के पूर्व सीएम एनटी रामाराव की बेटी उमा माहेश्वरी ने किया सुसाइड! 

a1013.jpg

डेस्क: 

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामाराव की छोटी बेटी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। पूर्व सीएम एनटी रामाराव की बेटी उमा माहेश्वरी का शव उनके आवास के बेडरूम में फंदे से लटका मिला। माना जा रहा है कि उमा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। उमा माहेश्वरी का शव मिलने की खबर से प्रदेश में हड़कंप मच गया है। आत्महत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। 

हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रही थीं उमा
आरंभिक जानकारी के मुताबिक पूर्व सीएम एनटी रामाराव की बेटी उमा माहेश्वरी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से जूझ रही थीं। उनका इलाज जारी था। पुलिस ने अपने आरंभिक जांच के आधार पर कहा है कि शायद स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की वजह से डिप्रेशन में आकर उमा ने सुसाइड कर लिया। पुलिस ने हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाका स्थित आवास से उमा का शव बरामद किया। 


पुलिस ने उमा माहेश्वरी का शव फंदे से उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए स्थानीय अस्पताल भिजवाया। छानबीन जारी है।