logo

बंगाल में फिश पॉलिटिक्स, चंपाई सोरेन के बाद अब अनुराग ठाकुर ने खाई मच्छी करी; ममता बनर्जी के किस आरोप का है जवाब!

thakur001.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
बंगाल में फिश पॉलिटिक्स शुरू हो गई है। चंपाई सोरेन के बाद अब भाजपा के सीनियर नेता और मंत्री अनुराग ठाकुर का मच्छी करी खाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। माना जा रहा है कि ये ममता बनर्जी के उस आरोप का जवाब है जिसमें बंगाल सीएम ने कहा है कि भाजपा सत्ता में आई तो बंगाल में मछली खाना बंद हो जायेगा।  

 

 

 

तस्वीर को ममता बनर्जी के उस बयान से जोड़कर देखा जा रहा है
बता दें कि इससे पहले झारग्राम से पीएम नरेंद्र मोदी की परसों एक तस्वीर झालमुड़ी खाते हुए पूरे देशभर में वायरल हो गई। इसी क्रम में, झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन की एक तस्वीर काफी चर्चित और वायरल होता जा रहा है, जिसमे में उन्होंने मछली-भात दिख रहे है। इस तस्वीर को ममता बनर्जी के उस बयान से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि भाजपा की सरकार आने पर राज्य में मांस, मछली और अंडे पर बैन कर दिया जाएगा।
बहरहाल, ठाकुर ने मीडिया से कहा, हम मांस, मछली और चावल खा रहे हैं। BJP की 16 राज्यों में सरकार है, NDA की 20 राज्यों में सरकार है, और कहीं भी किसी की बोलने, खाने या पूजा करने की आज़ादी पर कोई रोक नहीं है। ममता बनर्जी के पास पिछले 15 सालों में दिखाने लायक कोई उपलब्धि नहीं है, इसलिए वह डर, भ्रम और अफ़वाहें फैलाने का सहारा ले रही हैं।"

Tags - Fish Politics Bengal Champai Soren Anurag Thakur Fish Curry Mamata Banerjee