द फॉलोअप डेस्क
पंजाब के अमृतसर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां मजीठा रोड स्थित नाग कलां गांव के एक दवा की फैक्ट्री में आग लग गई। इस आगलगी में 4 लोग जिंदा जल गए है। जिसमें एक किशोर और एक महिला कर्मी भी शामिल हैं। वहीं 7 कर्मी जख्मी हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि इस फैक्ट्री में लगभग 1600 कर्मी काम करते थे। आग पर काफी मुश्किल से काबू पाया जा सका है। जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में केमिकल के ड्रम होने के कारण दमकल की गाड़ी को आग बुझाने में 8 घंटे से ज्यादा का वक्त लगा है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
#WATCH पंजाब: अमृतसर के नाग कलां इलाके में फार्मास्युटिकल फैक्ट्री में आग लगी।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 6, 2023
आग में कुल 4 लोगों की मृत्यु हुई: SSP ग्रामीण सतिंदर पाल सिंह (05.10) pic.twitter.com/o7VUYR5Dqq

मृतकों के परिजन धरने पर बैठे
मिली जानकारी के अनुसार आग गुरुवार शाम को लगी थी। देखते-देखते आग ने भयावह रूप ले लिया। जिसके बाद फैक्ट्री में रखे केमिकल से भरे ड्रामों में धमाके होते रहे। जब आग लगी थी उस वक्त फैक्ट्री में कई कर्मी काम रहे थे। आग लगने पर अंदर अफरा-तफरी का महौल हो गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। वहीं मौके पर जब दमकल की टीम पहुंची तो धुंए के कारण वह अंदर नहीं जा पा रहे थे। जब धुंआ कम हुआ तो टीम अंदर गई लेकिन तब तक आग की चपेट में फैक्ट्री में पड़े कई केमिकल से भरे ड्रम आ चुके थे। वहीं दूसरी ओर मृतकों के परिजनों ने फैक्ट्री मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सभी फैक्ट्री के सामने धरने पर बैठ गये।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N