logo

ब्वायलर फटने से कारखाने में विसफोट, 30 से अधिक लोग बाहर निकाले गये; इस शहर का है मामला

FIRE11.jpg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क 

महाराष्ट्र के ठाणे में आज ब्वायलर फटने से केमिकल कारखाने में विस्फोट हो गया और इसके बाद आग लग गयी। मिली खबरों के मुताबिक कारखाने के अंदर से कम से कम 30 से अधिक लोग बाहर निकाले गये हैं। वहीं कई लोग अभी भी कारखाने के अंदर फंसे हुए हैं। उनको बाहर निकालने के लिए और आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिडेड की टीम को बुलाया गया है। आग और तीखे धुएं के कारण टीम को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में मुश्किलें पेश आ रही हैं। हादसा MIDC Phase 2 में स्थित केमिकल फैक्ट्री में हुआ है। 

8 जिम्मेदार लोग सस्पेंड 
इधर, केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि डोंबिवली एमआईडीसी में अमुदान केमिकल कंपनी में बॉयलर विस्फोट हुआ है। इस घटना से दुखी हूं। इसके लिए जिम्मेदार 8 लोगों को सस्पेंड किया जा चुका है। वहीं, घायलों के इलाज के लिए प्रशासन की ओर से व्यवस्था की गई है। कारखाने के बाहर एम्बुलेंस तैयार रखे गये हैं। ताकि बाहर निकालते ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा सके। 


कितने लोग फंसे हैं अंदर 
फडणवीस ने बताय कि बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए एनडीआरएफ, टीडीआरएफ औऱ फायर ब्रिगेड की टीमों को भी बुलाया गया है। उन्होंने माना कि ब्लास्ट के बाद आग ने फैक्ट्री में भारी तबाही मचाई है। खबर लिखे जाने तक आग की वजह से काफी लोग अंदर फंस हुए हैं। अधिकारियों ने हालांकि सही संख्या की जानकारी नहीं दी है।   

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - BlastBlast in factorychemical factoryThane news