द फॉलोअप डेस्क
भारत निर्वाचन आयोग ने देश के अगले उपराष्ट्रपति के चुनाव की तिथि की घोषणा कर दी है। निर्वाचन आयोग ने कहा है कि उपराष्ट्रपति के लिए चुनाव 9 सितंबर को होगा और उसी दिन मतगणना भी की जाएगी। निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन कराने की तिथि 7 अगस्त है और जिसकी अंतिम तिथि 21 अगस्त रखी गई है। वहीं नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 25 अगस्त है। 9 सितंबर को होने वाला यह चुनाव 10 बजे सुबह से शाम के 5 बजे तक होगा। वहीं इसकी गणना उसी रात को पूरी कर परिणाम घोषित कर दिए जायेंगे। बता दें कि बीते 21 जुलाई को जगदीप धनखड़ ने अपने खराब स्वास्थ्य कारणों से उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद से यह पद खाली है।