द फॉलोअप डेस्क
AAP सांसद संजय सिंह को ईडी ने दिल्ली की शराब नीति घोटाले मामले में गिरफ्तार कर लिया है। वहीं संजय सिंह की गिरफ्तारी के अगले दिन ही दिन यानी आज ईडी और इनकम टैक्स एक्शन में आ गई है। दोनों एजेंसियों ने चार राज्यों में ताबातोड़ छापेमारी करनी शुरू की है। बता दें कि ईडी ने जहां एक तरफ नगर पालिका भर्ती घोटाले मामले में पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री रथीन घोष के यहां छापेमारी की है। तो आईटी ने चेन्नई में डीएमके सांसद के यहां रेड डाली है। इसके अलावा तेलंगाना में बीआएस विधायक और कर्नाटक के शिव मोगा में डीसीसी बैंक के अध्यक्ष के यहां छापेमारी किया।

किसके यहां छापे?
पश्चिम बंगाल में मंत्री के आवास समेत 13 ठिकानों पर छापे
पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री रथिन घोष के आवास पर ED ने नगर पालिका भर्ती घोटाले में कथित संलिप्तता को लेकर छापेमारी की गई है। बताया जा रहा है कि रथिन के कोलकाता आवास समेत 13 ठिकानों पर छापेमारी की गई है।
तमिलनाडु में IT के छापे
तमिलनाडु में DMK सांसद एस जगतरक्षकन के परिसरों पर आयकर विभाग तलाशी ले रहा है। विभाग की ओर से 40 से ज्यादा स्थानों पर छापेमारी की गई। IT की ओर से एकॉर्ड डिस्टिलर्स एंड ब्रूअर्स प्राइवेट लिमिटेड पर भी छापेमारी की गई है।

तेलंगाना में BRS विधायक गोपीनाथ पर IT के छापे
तेलंगाना में IT ने बीआरएस विधायक मगंती गोपीनाथ से संबंधित ठिकानों पर छापेमारी की है। आईटी अधिकारियों की कई टीमें कुकटपल्ली में उनके आवास और कार्यालयों समेत हैदराबाद के विभिन्न हिस्सों में तलाशी ले रही हैं।
कर्नाटक में भी छापे
ईडी ने डीसीसी बैंक के चेयरमैन मंजूनाथ गौड़ा के शिवमोगा स्थित आवास पर छापेमारी की है। वह अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं। शिवमोगा में उनके 3 आवास पर छापेमारी चल रही है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N