द फॉलोअप डेस्क
केमिकल लेकर भारत आ रहे जहाज पर इरान में बने ड्रोन ने शनिवार को हमला किया है। अमेरिकी रक्षा एजेंसी पेंटागन की ओर से ये दावा किया गया है। पेंटागन ने कहा है कि भारत जाने वाले जहाज पर जिस ड्रोन से गोले बरसाये गये, वो इरान से उड़ाया गया था। ये भी कहा कि इस ड्रोन की निर्माता कंपनी भी इरानी है। हालांकि पेंटगान के इस बयान पर अभी भारत की ओऱ से कुछ नहीं कहा गया है। बता दें कि केमिकल लेकर भारत आ रहा ये जहाज इजरायली जहाज है। हमले के समय इस पर 25 भारतीय चालक सवार थे। हालांकि हमले में किसी के हताहत की सूचना नहीं है। जहाज संयुक्त अरब अमीरात से भारत आ रहा था।

क्या दावा है पेंटागन का
भारतीय नौसेना ड्रोन हमले की जांच अपने स्तर से कर रही है। इधर, पेंटागन ने कहा है कि लाल सागर में हुती विद्रोही जहाजों को निशाना बना रहे हैं। हुती विद्रोही हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध के खिलाफ हमले कर रहे हैं। विद्रोहियों का कहना है कि वैश्विक बिरादरी ने हमास और इजरायल के बीच शांति कायम करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया नहीं है। माना जा रहा है कि भारत आ रहे जहाज पर हमला इसीलिए किया गया है। ड्रोन हमले से जहाज में आग लग गयी थी। इससे जान-माल का नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन जहाज में कुछ खऱाबी जरूर आ गयी थी। इसे ठीक कर लिया गया है।

भारतीय समुद्री सीमा से 370 किमी की दूरी पर हुआ हमला
भारतीय नौसेना ने बताया है कि केमिकल लेकर भारत आ रहे इजरायली जहाज पर हमला गुजरात से लगी समुद्री सीमा से 370 किमी की दूरी पर हुआ है। वहीं, जहाज पर सवार भारतीय चालकों के दल ने बताया कि अमेरिकी सेना के कुछ अधिकारी हमले के समय उनसे संपर्क में थे। हालांकि कोई अमेरिकी जहाज या युद्धपोत उस समय उनके आसपास नहीं था। भारतीय नौसेना का एक जहाज बमबारी का शिकार हुए जहाज की मदद के लिए रवाना हो चुका है।