logo

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने फर्जी साइन करके हड़पी मां की जमीन, उन्हीं के खाते काली कमाई भी जमा की

HAPUD002.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से खबर आ रही है कि यहां की जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने फर्जी साइन करके मां की जमीन हड़प ली। साथ ही, उन्हीं के खाते में अपनी काली कमाई भी जमा की। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है, हापुड़ की जिला पूर्ति अधिकारी सीमा चौधरी पर फर्जीवाड़े, धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है। चौधरी मां ने आरोप लगाया है कि सीमा ने अपनी काली कमाई के 15 लाख रूपये उनके खाते में जमा कर दिये। यही नहीं, मां के नाम सम्पत्ति की सीमा ने कूटरचित रसीदें बनाई और उन पर फर्जी हस्ताक्षर किये। कहा गया है कि सीमा एक भूमाफिया गिरोह का हिस्सा है और मां की सम्पत्ति हड़पना चाहती है। नतीजा ये हुआ कि मां को मजबूरन अपनी जमीन तक बेचनी पड़ गयी। DIG सहारनपुर के आदेश पर मामले की शुरूआती जांच में रसीदें फर्जी पायी गयी है। 

मां ने सहारनपुर में FIR दर्ज कराई
एक अन्य खबर के मुताबिक सीमा चौधरी, हापुड़ की डिस्ट्रिक्ट सप्लाई ऑफिसर (DSO) के खिलाफ इन्हीं की मां ने सहारनपुर में FIR दर्ज कराई है। आरोप यह है कि सीमा ने फर्जी साइन करके मां की जमीन का सौदा कर दिया। मां के एक बैंक खाते का संचालन सीमा चौधरी करती हैं। आरोप यह भी है कि सीमा अपनी काली कमाई इस बैंक खाते में जमा करती हैं।

Tags - Jharkhand Corruption Land Dispute Forgery DSO