logo

जम्मू : अमरनाथ यात्रा को लेकर कैसी है सुरक्षा व्यवस्था, डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया हाल

amarnath_yatra.jpg

श्रीनगर: 

कुछ ही दिनों में अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है। शिव भक्तों को पूरे साल इस मौके का इंतजार रहता है। लोग जम्मू-कश्मीर स्थित अमरनाथ गुफा में जाकर भगवान भोलेनाथ के बर्फानी रूप का  दर्शन करते हैं। हालांकि, अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा भी अहम मसला रहता है। चूंकि, अमरनाथ यात्रा नजदीक है, तो जम्मू कश्मीर पुलिस औऱ सुरक्षाबलों से तैयारियों को लेकर सवाल पूछा जाता है। 

 

डीजीपी दिलबाग सिंह ने किया आश्वस्त
शनिवार को जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि अमरनाथ यात्रा की तैयारियों और सुरक्षा की योजना बना ली गई है। इस साल यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या का भी विश्लेषण किया गया है। डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर की शांति को खतरे में डालने की कोशिश करता है लेकिन पुलिस और सुरक्षा बल  आतंकियों से निपटने के लिए तैयार हैं। 

 

 

घाटी में सीमापार आतंक एक बड़ा मसला
गौरतलब है कि हाल के महीनों में जम्मू-कश्मीर में आतंकी वारदातों में तेजी दिखी है। सितंबर 2021 से फरवरी 2022 के बीच आतंकियों ने घाटी में आम नागरिकों, विशेष तौर पर कश्मीरी पंडितों और प्रवासी श्रमिकों को निशाना बनाया। कुछ पत्रकार भी निशाना बनाए गये। जम्मू-कश्मीर पुलिस के कुछ जवानों पर भी जानलेवा हमला किया गया। यही नहीं, सुरक्षाबल के जवानों ने भी कई आतंकियों को मार गिराया। ऐसे में अमरनाथ  यात्रा को लेकर सुरक्षा की तैयारियां जरूर अहम मुद्दा है।