logo

शादी के 1 साल बाद देवर को भा गई भाभी, लीव इन में रहने के बाद अब...

premi14.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
चूरू जिले से देवर और भाभी की एक प्रेम कहानी सामने आई है। इस मामले में महिला ने पति को देवर का हाथ थाम लिया। दोनों अब लिन इन में रहते हैं। परिजनों की तरफ से दोनों को जान से मारने की धमकी मिल रही है। इस पर दोनों सुरक्षा की मांग को लेकर पुलिस से मदद मांगने एसपी ऑफिस पहुंचे हैं। मामला चूरू जिले के बूंटीया गांव का है। पुलिस के पास पहुंची कंचन (25) ने बताया कि उसकी शादी 9 साल पहले अजीतसर गांव के गिरधारी से हुई थी। उसको उसका पति पसंद नहीं था। इसलिये दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। कंचन ने बताया कि उसका पति शादी के एक साल बाद ही उसे छोड़कर रोजगार के लिये दूसरे राज्य में चला गया था। वह काम के सिलसिले में अक्सर बाहर ही रहता था। महिला की एक बेटी भी है। 


23 मार्च को खुल गया राज 
बीच उसकी दोस्ती अपने ताऊ ससुर के बेटे मनोज से हो गई। दोनों में बातें होने लगी और फिर नजदीकियां बढ़ गईं। इसी बीच मार्च की शुरुआत में घरवालों को उस पर शक होने लगा। हाल ही में 23 मार्च को देवर-भाभी के प्रेम प्रसंग के बारे में सभी को पता लग गया। इस पर दोनों ने घर छोड़ने का फैसला कर लिया। रात को कंचन अपनी बेटी को लेकर घर से बाहर आ गई। वहां मनोज पहले से ही बाइक लेकर उसका इंतजार कर रहा था। 


घरवालों से छिप रहे हैं
दोनों घर से भागकर बाइक से रतनगढ़ आ गए। इधर घरवालों को अगले दिन कंचन और उसकी बेटी दोनों के लापता होने का पता चला तो उन्होंने उनका पीछा करना शुरू किया। कंचन ने बताया कि वह अपनी बेटी और मनोज के साथ पिछले 5 दिनों से खेतों में छिप-छिपाकर रह रही है। उसके ससुराल और मायकेवालों ने मनोज को जान से मारने की धमकी दी है। इसलिये वह सुरक्षा के लिये एसपी दफ्तर पहुंची है। अब वह अपने देवर के साथ ही रहना चाहती है। 

Tags - rajasthan news rajasthan latest news rajasthan ki khabar love news love traingle viral news churu news viral churu news