logo

रेमल तूफान से तबाही :  मिजोरम में भारी बारिश से ढह गयी खदान, 10 के मरने की खबर, पलायन शुरू 

mizoram11.jpg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क 

रेमल चक्रवाती तूफान ने मिजोरम में तबाही मचाई है, जिससे खबर लिखने तक कम से कम 10 लोगों की जान जा चुकी है। भारी बारिश की वजह से एक खदान के ढह जाने से ये हादसा हुआ है। अभी भी मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मिली खबरों में बताया गया है कि मिजोरम की राजधानी आइजोल के बाहरी इलाके में भारी बारिश के कारण एक खदान ढह गई। शरुआती खबर के मुताबिक इस हादसे में 7 लोगों की जान चली गई। फिर ये संख्या बढ़कर 10 हो गयी। 

नदियों का जल स्तर बढा 

खदान में बचाव कार्य के लिए पुलिसकर्मी जुटे हुए हैं। भारी बारिश के कारण नदियों का स्तर भी बढ़ चुका है। स्थानीय प्रशासन के आग्रह पर नदी किनारे रहने वाले लोग अपने घरों से निकलकर सुरक्षित स्थान की ओर जाने लगे हैं। पुलिस ने जानकारी दी है कि शहर के दक्षिण में मेल्थम और हिलमेन इलाके में सुबह 6 बजे ये हादसा हुआ है। सोमवार से ही हो रही भारी बारिश के बीच पत्थर की खदान ढह गई। वहीं मिजोरम में नदियों का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। प्रशासन ने इसे लेकर प्रभावित इलाकों में अलर्ट जारी किया है। 

कई मकान भी ढह गये 

बचाव कार्य में लगे एक अधिकारी ने कहा कि मलबे की चपेट में आने से कई मकान भी ढह गए हैं। वहीं, मरने वाले सभी 10 लोगों के शव को मलबे के नीचे से निकाला जा चुका है। मरने वालों में 6 लोग मिजोरम के निवासी नहीं हैं। बता दें कि 2 साल पहले भी मिजोरम में इस तरह का हादसा पेश आया था। हनथियाल जिले में नवंबर 2022 में एक पत्थऱ की खदान ढह गई थी। इस हादसे में वहां काम कर रहे 12 मजदूर जान से हाथ दो बैठे थे। 

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Destruction from Remalyclonic stormMizoram accidentdied