logo

बेटी ने प्रेमी संग मिलकर की पिता की हत्या, यहां का है मामला 

crime55.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
तेलंगाना के महबूबाबाद जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मरीपेडा मंडल में एक बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपनी पत्नी, मां और 2 बेटियों के साथ रहता था। उसे अपनी छोटी बेटी के प्रेम प्रसंग को लेकर शक था। कई बार उसने इसका विरोध भी किया। एक दिन उसने बेटी को फोन पर प्रेमी से बात करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया और डांट लगाई। 

डांट-फटकार से नाराज होकर बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पिता को सबक सिखाने की योजना बना ली। बुधवार को दोनों ने मिलकर पहले पिता को रस्सी से बांधा, फिर उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया और बेहोश हो गया। घटना के बाद परिवार ने घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे हालत गंभीर देखते हुए दूसरे अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर बेटी, उसके प्रेमी, बड़ी बहन, मां और 2 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है। 

Tags - National News National Latest News Telangana News Crime News Murder