logo

कंपनी का अनोखा ऑफर, पेड़ को गले लगाना चाहते हैं, तो देने होंगे 1500 रुपये

TREE.jpg

द फॉलोअप नेशनल ड़ेस्क 

बैंगलुरू की एक कंपनी ने एक अनोखा स्टार्टअप शुरू किया है। कंपनी ने लोगों को ऑफऱ दिया है कि अगर आप पेड़ों से सुकून चाहते हैं और इसके लिए पेड़ों को गले लगाना चाहते हैं, तो आपको 1500 रुपये देने होंगे। कंपनी के इस ऑफर को सोशल मीडिया पर खूब वायरल किया जा रहा है। कंपनी का नाम  ट्रोव एक्सपीरियंस है और इसने बैंगलुरू के कब्बन पार्क में लोगों को पेड़ों को गले लगाने और छूकर लाभ हासिल करने के लिए ये अनोखा ऑफर दिया है। आपको बता दें कि बता दें कि “फॉरेस्ट बाथिंग” की धारणा जापान में है। जापान में इस परंपरा को “शिनरिन-योकू” के नाम से जाना जाता है। हालांकि कंपनी ने कहा है कि 1500 रुपये में पेड़ों को गले लगाने के साथ अन्य एक्टिविटी भी शामिल हैं। 


क्या है कंपनी का तर्क 
इस बाबत कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर इस ऑफर की जानकारी देते हुए लिखा है, "शहर में हमारा दैनिक जीवन काफी तनावपूर्ण हो सकता है। प्रकृति के साथ फिर से जुड़ने के लिए एक समर्पित समय और स्थान ढूंढना, अपनी आवाज सुनने के लिए सभी शोर-शराबे से मुक्त होना भी काफी चुनौतीपूर्ण हो जाता है। शिन्रिन योकू, या वन स्नान की जापानी कला, जंगल में एक गहन, मौन और भावपूर्ण सैर कराती है। यहां से आप अधिक केंद्रित महसूस करते हुए निकलते हैं।"   


लोग कर रहे आलोचना 
ट्रोव एक्सपीरियंस का ये ऑफर आने के बाद इसे आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिये आपत्तियां दर्ज की हैं। यूजर्स ने लिखा है कि पहली बात तो ये है कि बेंगलुरू का कब्बलन पार्क जंगल नहीं है। सरकार की ओऱ से इसमें फ्री एंट्री की व्यवस्था है। फिर किस आधार पर कंपनी पेड़ों को छूने और उनको गले लगाने के लिए पैसे लेने की बात कर रही है। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Unique OfferHugging Trees