द फॉलोअप डेस्कः
कोलकाता एयरपोर्ट पर आज सुबह एक CISF जवान ने सुसाइड कर लिया। जवान ने अपने ही सर्विस राइफल से आत्महत्या की है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट के गेट नंबर 5 के पास वॉच टावर पर गोलियां चलने की आवाज सुनाई पड़ी तो लोगों ने देखा कि सिपाही की गर्दन में गोली लगी है। जिसके बाद जवान को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि जवान ने यह कदम क्यों उठाया।

तेलंगना का रहने वाला था जवान
जानकारी के मुताबिक मृत जवान तेलंगना का रहने वाला था। उनकी पहचान सी विनोद के रूप में हुई है। जांच में यह भी पता चला है कि उन्होंने अपनी गर्दन में खुद को गोली मारी। घटना के बाद एयरपोर्ट पर अफरातफरी मच गयी।

वहीं सीआइएसएफ के सीनियर अधिकारी और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस के वरीय अधिकारियों का कहना है कि जवान ने आत्महत्या क्यों की इसकी कोई ठोस वजह सामने नहीं आयी है। लेकिन हमलोग इसकी तहकीकात में जुटे हुए हैं।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86