डेस्क:
भारतीय सेना की तीनों शाखाओं- थलसेना, नौसेना और वायुसेना की भर्ती प्रकिया में बड़ा बदलाव किया है। सेना भर्ती के लिए सरकार की ओर से 'अग्निपथ भर्ती योजना' को लॉन्च किया गया है। इस योजना के तहत भारत के युवाओं को सिर्फ 4 साल के लिए डिफेंस फोर्स में सेवा देनी होगी। इसकी जानकारी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेनाध्यक्षों के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरीये दिया। बता दें कि इस योजना के तहत 46 हजार अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी।

सेना की औसत उम्र 32 साल से 26 साल करने का प्रयास
दरअसल, सरकार की ओर से यह कदम सेना की औसत उम्र कम करने के उद्देश्य से उठाया गया है। उन्होंने बताया कि इस समय सेना की औसत उम्र 32 साल है, जिसे अगले कुछ सालों में 26 साल करने का प्रयास किया जाएगा। यह योजना रक्षा बलों के खर्च और आयु प्रोफाइल को कम करने की दिशा में सरकार के प्रयासों का एक हिस्सा मानी जा रही है।
क्या है अग्निपथ भर्ती योजना
इस स्कीम के तहत शॉर्ट-टर्म के लिए ज्यादा सैनिकों की भर्ती की जाएगी। विभाग ही इसको लागू भी करेगा। सरकार ने अपने खर्चों में कटौती के लिए और डिफेंस फोर्स में युवाओं की संख्या बढ़ाने के लिए इस स्कीम को पेश किया है।

ऐसे में बिंदुवार समझते हैं क्या है यह योजना और युवाओं को किस तरह से मिलेगा मौका?भारत के युवाओं को सिर्फ 4 साल के लिए डिफेंस फोर्स में सेवा देनी होगी।
4 साल बाद केवल 25% 'अग्निवीरों' को स्थायी कैडर में भर्ती किया जाएगा।
जिन 75 फीसदी सैनिकों को ड्यूटी से मुक्त किया जाएगा उन्हें आगे के रोजगार के अवसरों के लिए सशस्त्र बलों से सहायता मिलेगी।
जो 75% अग्निवीर इस स्कीम से बाहर हो जाएंगे, उन्हें सेवा निधि पैकेज दिया जाएगा। यह 11-12 लाख रुपए का पैकेज आंशिक तौर पर अग्निवीरों के ही मंथली कंट्रीब्यूशन से फंड किया जाएगा।
उन 75% अग्निवीर को इसके साथ ही स्किल सर्टिफिकेट और बैंक लोन के जरिए उन्हें दूसरा करियर शुरू करने में मदद की जाएगी।
इन 4 सालों में से 6 महीने सैनिकों को बेसिक ट्रेनिंग दी जाएगी।
सैनिकों को 30 हजार से 40 हजार सैलरी और अन्य फायदे दिए जाएंगे।
इसके साथ ही सेनाओं के स्थायी सैनिकों की तरह अवॉर्ड, मेडल और इंश्योरेंस कवर पाने के हकदार रहेंगे। इंश्योरेंस कवर 44 लाख रुपए का होगा।

जानें कितना मिलेगा वेतन
बता दें कि पहले साल में तनख्वाह 30000 होगी जो इन हैंड 21000 मिलेंगा। वहीं दूसरे साल 33000 होगी जो इन हैंड 23100 होगी। तीसरे साल तनख्वाह बढ़ कर 36000 होगी जो इन हैड 25580 मिलेगी। अंतिम साल में तनख्वाह बढ़ कर 40000 हो जाएगी जो इन हैड 28000 होगी। वेतन से कटने वाला पैसा अग्निवीर कॉर्प्स फंड में जमा होगा। जितना पैसा अग्निवीर के वेतन से कटेगा, उतनी ही राशि सरकार भी अग्निवीर कॉर्प्स फंड में डालेगी, जो चार साल की सेवा पूरी करने के बाद अग्निवीर को ब्याज सहित वापस मिलेगा।