logo

सीबीआई ने BIS के वैज्ञानिक को 70,000 घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया, यहां का है मामला

CBI5.jpeg

नई दिल्ली
सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) के साइंटिस्ट-सी को 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी नई दिल्ली स्थित BIS के फॉरेन मैन्युफैक्चर सर्टिफिकेशन डिपार्टमेंट (FMDC) में तैनात था। CBI ने 6 फरवरी 2026 को एक शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि साइंटिस्ट-सी ने शिकायतकर्ता के क्लाइंट की FMDC सर्टिफिकेशन फाइल को क्लियर करने के बदले 70 हजार रुपये की घूस की मांग की थी।
आरोप की पुष्टि के बाद CBI ने ट्रैप बिछाया और 6 फरवरी को ही आरोपी को शिकायतकर्ता से 70 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया। एजेंसी ने आरोपी के आवास और दफ्तर में तलाशी भी ली है। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।


 

Tags - Nationa। News Nationa। News Update Nationa। News।ive Country News Breaking News।atest News Big News