logo

भाई-बहन का सुसाइड, मां ने प्लास्टिक थैली में डालकर फ्रिज में रखा खून; क्या है पूरा मामला

UJJAIN.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

मध्य प्रदेश क उज्जैन में भाई-बहन के सुसाइड मामले में पुलिस ने नया खुलासा किया है। बता दें कि इस मामले में सुसाइड कर चुके भाई-बहन की मां को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार किया है। मां पर बच्चों को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। आज पुलिस ने खुलासा किया कि बच्चों के साथ मां भी सुसाइड करना चाहती थी। लेकिन वो बच्चों के पिता को दोनों के खून दिखाना चाहती थी। इसलिए उसने बच्चों के खून को पलास्टिक की थैली में डालकर फ्रीज में रख दिया था। ताकि बच्चों के पिता के अपने किये का पछतावा हो सके। 

क्या है पूरा मामला 

पुलिस ने बताया है कि दोनों बच्चों का पिता सादिक रोजगार के सिलसिले में कई साल से कुवैत में रहता है। कुछ दिनों पहले अपनी बीवी फातिमा को मैसेज कर बताया था कि उसकी आर्थिक हालत अच्छी नहीं है। वो उनसे बहुत अधिक  पैसे की उम्मीद नहीं करे। इस बात से फातिमा चिंतित रहने लगी थी। दूसरी ओर उसके बेटे ताहिर (29) को आंख का रोग था। काफी इलाज के बाद भी वो ठीक नहीं हो रहा था। इस बात से आहत हो कर फातिमा ने अपने दोनों बच्चों के साथ जान दे देने का फैसला किया। लेकिन बच्चों के कहने पर वो रुक गयी। दोनों बच्चों ने सुसाइड कर लिया। फातिमा ने उनके खून को प्लास्टिक के थैले में रखकर फ्रीज में रख दिया। सुसाइड करने वाली बच्ची का नाम पुलिस ने नहीं बताया है। 

पुलिस को क्या बताया फातिमा ने 

पुलिस को दिये बयान में फातिमा ने कहा है, 'मेरे पति सादिक साल 2003 से कुवैत में नौकरी कर रहे हैं। कई सालो के अंतराल में वो घर आते हैं। परिवार को कम समय देते हैं और परिवार का ध्यान भी नहीं रखना चाहते हैं। इसके चलते पूरा परिवार आपनी जान देना चाहता था।' फातिमा ने आगे कहा, मैं भी अपनी जान देना चाहती थी। लेकिन पिता को खून दिखाने के लिए बच्चों ने मुझे ऐसा करने से रोक दिया। इसी के बाद मैंने प्लास्टिक की थैली में बच्चों का खून भरकर फ्रिज में रख दिया। फिर पुलिस को बच्चों के सुसाइड की जानकारी दी। वो घटना से अनजान बनी रही।

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

 

Tags - suicide Brother-sister suicideBLOODUJJAIN