logo

अलर्ट के बावजूद जुहू बीच में नहाने गये थे लड़के, 4 की मौत, 2 बाल-बाल बचे

biparjoy.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
देश के तटीय राज्यों में बिपरजॉय तूफान तांडव मचा रहा है। मुंबई में अलर्ट के बावजूद जुहू बीच में नहाने गए 6 लड़के समुद्र की तेज लहरों के साथ बह गए। समुद्र में नहाने उतरे कुछ लड़के जब तेज लहरों के कारण डूबने लगे तो वहां मौजूद  लाइफगार्ड ने किसी तरह दो को बचा लिया, लेकिन 4 लड़कों पानी की लहरों के साथ काफी अंदर चल गए। 3 का शव बरामद कर लिया गया है। ,जबकि 1 को तलाश जारी है। 


2 लड़कों ने जाने से किया मना 
बता दें कि बिपरजॉय के कारण मुंबई में हाई अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से समुद्र में न उतरने की अपील की गई थी। बावजूद इसके कुछ समुद्र में उतर गए। बताया जा रहा है कि लड़कों का यह ग्रुप यहां पिकनिक मनाने आया था। इस ग्रुप में 8 लड़के थे। जिसमें से 2 ने पानी में जाने से मना कर दिया था। घटना कल सोमवार शाम की है। मृतक लड़कों की पहचान धर्मेश (15), शुभग भोगनिया (16), मनीष (15) और जय ताजभरिया (16) के रूप में हुई है। 


बांग्लादेश से आया है नाम 
दरअसल, ‘बिपरजॉय’ एक तरह का चक्रवाती तूफान है। ‘बिपरजॉय’नाम बांग्लादेश की देन है।‘बिपरजॉय’का शाब्दिक अर्थ आपदा है। रिपोर्ट में बताया गया कि विश्व मौसम विज्ञान संगठन के मेंबर देशों ने इस नाम को 2020 में स्वीकार किया था।  ‘बिपरजॉय’ बंगाल की खाड़ी और उत्तरी भारतीय महासागर समेत सभी तरह के चक्रवातों को समेटता है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N