logo

मैं ब्यूटी पार्लर हो आऊं....यह कहकर घर से निकली नई दुल्हन, भगा ले गया बॉयफ्रेंड

premi7.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
शादी के बाद दुल्हन का घर से भागकर अपने प्रेमी के पास चले जाने की घटना अक्सर सामने आ रही है। ताजा मामला आया है उत्तरप्रदेश के बांदा जिले से। दरअसल इस मामले में युवती की शादी मई 2023 को हुई थी। लेकिन विदाई अक्टूबर माह में होनी थी। जैसे-जैसे विदाई का समय नजदीक आ रहा था वैसे-वैसे उसके रंग-ढंग बदलने लगे थे। 23 को गवना होना था, इसलिए लड़की ने मायकेवालों से कहा कि मैं ब्यूटी पार्लर जाना चाहती हूं, जाकर तुरंत आती हूं। लेकिन वापस लौटकर आई नहीं। मामला बिसंडा थाना क्षेत्र का है। 


28 मई को हुई थी शादी 
नई दुल्हन के गायब होने के बाद पति और पिता ने उसको खूब ढूंढा लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद दोनों थाने पहुंचे। परेशान होकर पिता ने पड़ोस में रहने वाले एक लड़के के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि वह लड़का युवती का प्रेमी था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दोनों का मोबाइल लोकेशन ट्रेस किया जा रहा है। पिता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने 22 वर्षीय बेटी की शादी 28 मई 2023 को तिंदवारी थाना क्षेत्र गांव में करवाई थी। 


23 अक्टूबर को होनी थी विदाई 

कुछ दिन पहले बेटी मायके आयी थी। दोबारा उसकी विदाई 23 अक्टूबर को होना था। इसलिए उसने कहा कि वह ब्यूटी पार्लर होकर आती है। बहाना करके वह घर से निकल गई। जब काफी देर बाद भी वह लौटकर नहीं आई तो घर वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। पिता को कहीं से पता चला है कि उसकी बेटी को पड़ोस का लड़का बहलाकर ले गया है। लड़की अपने साथ गहने और 15000 रुपये भी लेकर गई है। उन्होंने पुलिस में FIR दर्ज करवा आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N