गुवाहाटी
मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा (Chief Minister Dr. Himanta Biswa Sarma) ने माघुआहोला (Maghuahola) में जंगली जानवरों (Wild Animals) की सुरक्षा के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की है, जहां हिरण (Deer) और दूसरे जंगली जानवर पालतू जानवरों (Domestic Animals) के साथ मिल-जुलकर रहते हैं। सोशल मीडिया (Social Media) पर इस पहल के बारे में बताते हुए, सरमा ने प्रकृति संरक्षण (Nature Conservation) और जंगली जानवरों के लिए सुरक्षित ठिकाना (Safe Habitat) बनाने के लिए समुदाय की लंबे समय से चली आ रही प्रतिबद्धता (Commitment) पर जोर दिया। उन्होंने इस पहल के लिए विशेष तौर पर धेमाजी जिले (Dhemaji district) के बोरडोलोनी (Bordoloni) के लोगों की तारीफ की है।

सीएम हिमंता ने की तारीफ
मुख्यमंत्री ने लिखा, "जब समुदाय एक साथ आते हैं, तो प्रकृति फलती-फूलती है। पीढ़ियों से, बोरडोलोनी के लोगों ने माघुआहोला को एक ऐसी सुरक्षित जगह बना दिया है जहाँ हिरण और दूसरे जंगली जानवर उनके मवेशियों के साथ रहते हैं। प्रकृति के साथ इस खूबसूरत रिश्ते को बनाए रखने के लिए मैं समुदाय की दिल से तारीफ़ करता हूं।" माघुआहोला, जिसे कम्युनिटी फ़ॉरेस्ट (सामुदायिक वन) कहा जाता है, असम में लोगों की अगुवाई में संरक्षण का एक उदाहरण बनकर उभरा है।

सामूहिक कोशिशें जंगली जानवरों की सुरक्षा में मदद कर सकती हैं
यह पहल दिखाती है कि कैसे स्थानीय निवासियों की सामूहिक कोशिशें जंगली जानवरों की सुरक्षा और प्राकृतिक आवासों को बचाने में मदद कर सकती हैं। जानकारी के अनुसार, इस पहल के तहत लगभग 1,044 बीघा विलेज ग्रेज़िंग रिज़र्व (VGR) और प्रोफ़ेशनल ग्रेज़िंग रिज़र्व (PGR) ज़मीन को सुरक्षित किया गया है। संरक्षण की यह कोशिश जैव-विविधता की सुरक्षा में स्थानीय समुदायों की भूमिका को उजागर करती है, साथ ही प्राकृतिक पर्यावरण के साथ उनके पारंपरिक रिश्ते को भी बनाए रखती है।
.jpeg)