logo

ताज एक्सप्रेस की 4 बोगियों में लगी आग, 6 दमकल गाड़ियां बुलाई गयीं; इस स्टेशन पर हुआ हादसा 

fire03.jpg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क 

चलती हुई ताज एक्सप्रेस की 4 बोगियों में आग लग गयी। इसे बुझाने के लिए 6 दमकल गाड़ियों को बुलाना पड़ा। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और किसी की जान नहीं गयी। हादसा लगभग 5 बजे दिल्ली के तुगलकाबाद-ओखला के बीच हुआ है। मिली खबर के मुताबिक पहले ताज एक्सप्रेस के 2 डिब्बों में भीषण आग लग गई। इसके बाद ये आग फैलती हुई 2 और बोगियों तक पहुंच गयी। ट्रेन को रोककर इसमें सवार यात्रियों को अफरा-तफरी के माहौल में बाहर निकाला गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं। रेलवे के आला अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं।   


यात्रियों को निकाला गया बाहर 
मिली खबरों में बताया गया है कि हादसा 5 बजने के कुछ पहले हुआ है। सूचना मिलने के बाद रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंचने लगे। सूत्रों के मुताबिक दमकल गाड़ियों को पहुंचने तक 3 बोगियां आग में धूं-धूं कर जल रही थीं। हालांकि यात्रियों को बोगियों से बाहर निकाल लिया गया था। आग लगते ही ट्रेन को रोक दिया गया। रेल कर्मचारियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए जलती ट्रेन के बाकी हिस्सों को लगेज कम्पार्टमेंट से अलग कर दिया। इससे बड़ा हादसा टल गया। 

आग लगने का कारण 
एक अन्य मीडिया रपट के मुताबिक 4 बोगियों मं लगी आग को बुझाने के लिए कुल 6 दमकल गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। वहीं, खबर लिखे जाने तक किसी भी यात्री के घायल होने या अन्य किसी तरह का नुकसान की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही 2280 ताज एक्सप्रेस ट्रेन ओखला-तुगलकाबाद ब्लॉक सेक्शन के नजदीक पहुंची उसकी 4 बोगियों में आग लग गई। हालांकि आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।   

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Taj Express fire in traincaught fireNational News