logo

तेलांगना में बड़ा हादसा: स्टेडियम की दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत, दर्जभर घायल

TELANGANA.jpeg

द फॉलोअप टीम 

तेलंगाना में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक निर्माणाधीन स्टेडियम की दीवार गिर जाने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी है। साथ ही दर्जन भर लोगों के घायल होने की खबर है। प्रशासन की ओऱ से मलबे में दबे मृत लोगों के शव को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक मलबे में से एक मजदूर का शव निकाला जा सका है। दीवार के बुरी तरह से ढह जाने से शवों को निकालने में मुश्किल पेश आ रही है। ये स्टेडियम रंगारेड्डी जिले के मोईनाबाद गांव में है। 

एक शव को निकाला गया 

हादसे में घायल दर्जन भर लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट किया गया है। घाय़लों में चार-पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जाती है। इनमें से अधिकतर घायल स्टेडियम में काम कर रहे मजदूर हैं। घटना स्थल पर जिला प्रशासन के अधिकारी पहुंच गये हैं। इस बाबत राजेंद्र नगर के डीएसपी जे रेड्डी ने बताया है कि ये निजी स्टेडियम है। इसकी दीवार को ऊंचा करने का काम किया जा रहा था, इसी दौरान बन रही दीवार गिर गयी। 

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या 
पुलिस के मुताबक अभी तक तीन लोगों के इसमें दब कर जान गंवाने की खबर है। अधिकारियों का एक दल बचाव कार्य में लगा हुआ है। वहीं, स्थानीय लोगों की माने तो मलबे में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। लेकिन अधिकारिक पुष्टि में तीन लोगों की मौत की खबर बताई जा रही है।