logo

8 साल की उम्र में बच्ची बन गई 3 बच्चों की मां! पूरा मामला सामने आया तो पुलिस के उड़े होश

FRAUD4.jpg

द फॉलोअप डेस्क
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक बड़ा ही हैरतअंगेज मामला सामने आया हैं जहां, एक महिला 8 साल के उम्र में ही 3 बच्चों की मां बन गई। यह मामला जिले के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के रामनगर गांव का बताया जा रहा है। जहां जमीन हड़पने के लिए कमलेश नाम की महिला महज 5 वर्ष की उम्र में पहले बच्चे को जन्म दिया, 6 वर्ष की उम्र में दूसरा और महज 8 साल की उम्र में तीसरे बच्चे की मां बन गई। जिसके बाद समाधान दिवस में शिकायत के बाद रजिस्टर की नकल पर उंगलियां उठने लगी हैं। वहीं पंचायत विभाग में भी हड़कंप मच गया है। 
महिला ने आरोप लगाया है कि मृत पति के नाम पर किसी दूसरी महिला को पत्नी दिखा दिया गया और उसके नाम से तीन बच्चों को जोड़ा गया है। वहीं कमलेश ने आगे कहा कि ससुराल वालों की तरफ से संपत्ति हड़पने के नियत से रिकॉर्ड में हेरफेर कराई गई है। और उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
पीड़िता ने इस मामले में 12 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता कमलेश का कहना है कि उसके पति की मौत 2021 में ही हो गई थी। और एक बेटी किरण भी थी। जिसकी मौत शादी के बाद ससुराल में हो गई थी। उसने आगे बताया कि पति की मौत के बाद ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया था जिसके बाद से वह इटावा जिले इमलिया ग्राम में रह रही थी। 
उसने ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि जेठ और परिवार के लोगों ने मिलकर मृतक पति की एक फर्जी पत्नी 'गुड्डी देवी' और उसके तीन बेटे- शिवपूजन, सोनू, पप्पू बना दिए। पंचायत सचिव की सांठगांठ से मृत्यु प्रमाण पत्र और परिवार रजिस्टर में भी नाम चढ़वा दिया। जिसमें गुड्डी देवी की जन्म तिथि 1 जनवरी 1884, दिखाई गई है और उसके सबसे बड़े पुत्र की जन्म तिथि 1989 उसके दुसरे पुत्र की तिथि वर्ष 1990 और तीसरे पुत्र की जन्म तिथि वर्ष 1992 दिखाया गया है। यानी केवल 5 वर्ष की उम्र में ही वह मां बन गई और 8 वर्ष की उम्र होते होते 3 बच्चों की मां बन गई। 
इस मामले में BDO अजीतमल अतुल यादव ने कहा कि CDO ने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि सही मामला पाए जाने पर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
 

Tags - national news latest national news Fraud in Uttar Pradesh national khabar property dispute uttar pradesh news uttar pradesh latest news auraiya news