logo

नीलगिरि की जनजातीय बस्तियों में पहुंचे अर्जुन मुंडा, आदिवासी परिवारों से किया संवाद

नीलगिरि की जनजातीय बस्तियों में पहुंचे अर्जुन मुंडा, आदिवासी परिवारों से किया संवाद

द फॉलोअप डेस्क 
पूर्व सीएम सह भाजपा नेता नीलगिरि पहाड़ियों पर जनजातीय समुदायों के परिवारों से मिले। इसे उन्होंने यादगार दिन बताया। एक बयान में उन्होंने कहा, आज, 17 सितंबर को तमिलनाडु की ऐतिहासिक नीलगिरि पहाड़ियों, ‘ब्लू माउंटेन्स’ की धरती पर आदिवासी समुदायों के परिवारों के बीच पहुंचने और उनसे संवाद करने का अवसर मिला। यह दिन इसलिए भी विशेष है क्योंकि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन होता है। तमिलनाडु जनजातीय विविधता और समृद्ध परंपराओं की धरती है। राज्य में छह समुदायों को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (Particularly Vulnerable Tribal Groups—PVTGs) के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।


 

पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामना 
मुंडा ने कहा, इसी संदर्भ में तमिलनाडु के नरिकोरवन और कुरिविक्करन समुदायों की वर्षों पुरानी मांग भी उल्लेखनीय है। सितंबर 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इन समुदायों को तमिलनाडु की अनुसूचित जनजाति (ST) सूची में शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसके बाद संबंधित विधेयक 15 दिसंबर 2022 को लोकसभा और 22 दिसंबर 2022 को राज्यसभा से पारित हुआ। भाजपा नेता ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आज नीलगिरि की इन पहाड़ियों में रहने वाले जनजातीय परिवारों के बीच उपस्थित होना मेरे लिए एक विशेष अनुभव रहा। कहा, इस अवसर पर जनजातीय समुदायों के सभी परिवारों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।


 

Tags - Arjun Munda Nilgiri Tribal Communities Tamil Nadu Tribes PVTGs Tribal Diversity