logo

आंध्र प्रदेश के नए CM चंद्रबाबू नायडू 35 करोड़ के घर में रहते हैं, जानिए कितनी है कुल नेटवर्थ

लोोब्ह3.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
आंध्र प्रदेश की जनता को आज अपना नया मुखिया मिल गया है। टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू ने आज राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है और ये उनका चौथा कार्यकाल है। इससे पहले वो राज्य के तीन बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। नायडू के नेट वर्थ की बात करें, तो इनकी गिनती अमीर नेताओं में होती है और चुनावी हलफनामे के मुताबिक, आंध्र सीएम के पास कुल 931 करोड़ रुपये की संपत्ति है। दूसरी ओर उनके ऊपर 10.38 करोड़ रुपये का कर्ज है।


5 साल में 39 फीसदी बढ़ गई संपत्ति
चुनावी हलफनामे के मुताबिक, चंद्रबाबू नायडू और उनकी पत्नी नारा भुवनेश्वरी की संपत्ति में बीते पांच सालों में जोरदार उछाल देखने को मिला है। इस अवधि में उनकी नेटवर्थ 39% बढ़ी है। 2019 में उनके पास 668 करोड़ रुपये की संपत्ति थी। उनके और उनकी पत्नी के पास मौजूद चल संपत्ति की बात करें, तो दोनों के पास सोना, चांदी समेत 3 करोड़ रुपये की ज्वैलरी है। कैश की बात करें तो चंद्रबाबू के पास महज 11,560 रुपये, जबकि पत्नी के पास 28,922 रुपये की नकदी है। तो वहीं दोनों के तमाम बैंक अकाउंट्स में 13 लाख रुपये से ज्यादा डिपॉजिट हैं। 

चंद्रबाबू नायडू के नाम पर एक एंबेसडर कार है, जिसकी कीमत 2.20 लाख रुपये है। बता दें कि चंद्रबाबू नायडू की पत्नी के नाम पर करीब 55 करोड़ रुपये कीमत की एग्रीकल्चर लैंड है। नायडू के नाम पर 77 लाख रुपये की नॉन एग्रीकल्चर लैंड दर्ज है। इसके अलावा हैदराबाद और चित्तूर में दो लग्जरी घर हैं। इनमें से हैदराबाद के पाली हिल स्थित उनके घर की कीमत 35 करोड़ रुपये के आस-पास है। 

 

चंद्रबाबू नायडू की संपत्ति में एक बड़ा हिस्सा उनकी पत्नी की विभिन्न कंपनियों में स्टेक होल्डिंग का है। चुनावी हलफनामे के मुताबिक, चंद्रबाबू नायडू ने नेशनल सेविंग स्कीम में 1000 रुपये जमा किए हैं, तो वहीं उनकी पत्नी नारा भुवनेश्वरी हेरिटेज फूड्स कंपनी में बड़ी शेयर होल्डर्स हैं। 1992 में हेरिटेज फूड्स की स्थापना की थी, जिसके शेयर बाजार में लिस्टेड हैं। भुवनेश्वरी के पास इस कंपनी के 2,26,11,525 शेयर हैं और इनकी कुल कीमत 763 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इसके अलावा इनके पास बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank Of Baroda), Nirvana Holdings Privet, Heritage Finlease Ltd के शेयर हैं।