द फॉलोअप नेशनल डेस्क
आम चुनाव खत्म होते ही अमूल और इसके बाद मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतों को बढ़ा दिया है। रविवार को अमूल ने अपने पैक्ड दूध की कीमत प्रति लीटर 2 रुपये बढ़ा दी। इसके बाद सोमवार को मदर डेयरी ने भी प्रति लीटर 2 रूपये की बढ़ोत्तरी की। चुनाव खत्म होते ही दूध की कीमतें बढ़ने से आम नागरिक ठगा हुआ महसूस कर रहा है। दूध की कीमतों के बढ़ने से इसका सीधा असर मिल्क प्रोडक्ट पर पड़ने वाला है। दूध से बनने वाली मिठाइयों के महंगे होने के संकेत अभी से मिलने लगे हैं। वहीं बाजार के जानकार ये संकेत भी दे रहे हैं कि रोजमर्रा के जीवन में इस्तेमाल होने वाली अन्य कुछ वस्तुओं के दाम भी बढ़ेंगे। इसी के साथ सड़क टोल टैक्स में 5% की बढ़ोतरी की गयी है। नेशनल अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कल 2 जून को इसकी घोषणा कर दी है।
2 दिन में लगे महंगाई के 2 झटके
खबरें आ रही हैं कि मदर डेयरी ने दिल्ली और एनसीआर में दूध की कीमतों को बढ़ा दिया है। सोमवार से बाजार में उपलब्ध सभी पैक्ड मिल्क की कीमतों को 2 रुपये प्रति लीटर की दर से बढ़ा दिया गया है। दूसरे शब्दों में दूध के दाम की नई दरें 3 जून 2024 से बाजार में लागू हो चुकी हैं। मदर डेयरी का दूध बेचने वाले कांउंटर्स पर बढी हुई दर की लिस्ट लगा दी गयी है।

वाम दल ने कसा तंज
वाम नेता सीताराम येचुरी ने इस पर तंज करते हुए कहा, “चुनाव खत्म होते ही मोदी सरकार वापसी की उम्मीद में अपने मूल सिद्धांतों पर लौट आई है और ये है भारतीय जनता को लूटना। अमूल और मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। सड़क टोल टैक्स में 5% की बढ़ोतरी की गई है, जिससे सड़क मार्ग से परिवहन की जाने वाली सभी वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि होगी, साथ ही परिवहन किराया भी बढ़ेगा।“
मदर डेयरी की ओर से जारी नई दरों की लिस्ट -


हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -