logo

अलीगढ़ का मुस्लिम परिवार कर रहा है दुर्गा पूजा, नवरात्र के व्रत भी रखे; पूछने पर ये बताई वजह

durga_puja.jpg

अलीगढ़ 
शहर के एक मुस्लिम परिवार ने सांप्रदायिकता एकता की बेहतरीन मिसाल पेश की है। परिवार ने दुर्गा मां की मूर्ति स्थापना की है और नवरात्र का व्रत भी रख रहा है। इसके लिए कट्टरपंथियों की ओर से परिवार पर फतवा जारी हो चुका है और धमकियां भी मिली हैं। लेकिन परिवार के लोगों ने दुर्गा पूजा करना नहीं छोड़ा है। परिवार की सदस्य रूबी आसिफ खान ने इस बारे में बताया कि वो भाजपा की जयगंज महिला मोर्चा की मंडल उपाध्यक्ष हैं। और उनका परिवार काफी साल पहले से दुर्गा पूजा करता आ रहा है। ताकि देश में अमन-चैन और सुख-समृद्धि बनी रहे।

दोनों मजहब मानता है परिवार

रूबी आसिफ ने बताया कि उनका परिवार मुस्लिम तो है, लेकिन वे लोग दोनों मजहब को मानते हैं। इसी सोच के साथ वे ईद औऱ रमजान के साथ घर में देवी दुर्गा की उपासना भी करते हैं। इससे अगर किसी को तकलीफ होती है तो उनको इसकी परवाह नहीं है। परिवार की आस्था ईश्वर और अल्लाह, दोनों में है। यही नहीं रुबी आसिफ का परिवार पिछले कई सालों से गणेश चतुर्थी की भी पूजा करता आ रहा है।  

जारी हो चुका है फतवा
रूबी आसिफ का मानना है कि देश की बेहतरी के लिए वो दोनों धर्मों के अनुष्ठान करती हैं। इसके लिए परिवार के खिलाफ फतवा भी जारी किया जा चुका है। और उन पर कुछ दिनों पहले जानलेवा हमले भी किये गये हैं। लेकिन परिवार ने अपना इरादा नहीं बदला है। वो हमेशा मानवता और देश की भालई के लिए दुआ करती हैं।