logo

बड़ी खबर : UPSC सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी, आदित्य श्रीवास्तव बने टॉपर

a3510.jpeg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क:

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 में आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है। टॉप 5 में 3 लड़के और 2 लड़कियां है। अनिमेष प्रधान ने दूसरी रैंक हासिल की है। डोनरू अनन्या रेड्डी थर्ड टॉपर हैं। पीके सिद्धार्थ रामकुमार चौथे स्थान पर रहे वहीं 5वें स्थान पर रुहानी हैं। गौरतलब है कि संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2023 का अंतिम रिजल्ट प्रकाशित कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू के बाद अंतिम परिणाम जारी किया गया है। 

Tags - UPSCUPSC ResultUPSC CSE ResultUPSC 2023 Result