logo

दुर्गा पूजा पंडाल में नाचते-नाचते बेहोश होकर गिरा शख्स, वहीं टूटी सांसों की डोर

्ररर.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
यूपी के अंबेडकरनगर जिले में एक अजीब हादसा हुआ है। यहां एक युवक दुर्गा पूजा पंडाल के सामने डांस कर रहा था। डांस करते-करते ही अचानक वह गिर गया। उसे उठाने के प्रयास हुए लेकिन वह नहीं उठा। आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि हृदय गति रुक जाने से मौत हुई है। टना अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के लोरपुर गांव की है। यहां स्थापित दुर्गा प्रतिमा पंडाल के सामने गांव निवासी युवक मुलायम राजभर (34) अन्य युवकों के साथ डांस कर रहा था। मुलायम का विवाह नहीं हुआ था। उसके पिता धर्मराज दूरसंचार विभाग के रिटायर कर्मचारी हैं। परिजनों ने पुलिस को सूचित किए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना का वीडियो अब सामने आया है। परिजनों के अनुसार उसे किसी बीमारी की जानकारी नहीं थी। उसकी मौत कैसे हुई है इस बारे में अभी सिर्फ कयास लगाए जा रहे हैं। 


डांस करते- करते अचानक बेहोश हो गया
बताया जा रहा है कि सोमवार की रात डीजे बज रहा था। डीजे के गीत पर कुछ लोग डांस कर रहे थे। लोरपुर ताजन के 32 वर्षीय मुलायम राजभर भी डांस कर रहे थे। मुलायम अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसके गिरते ही हड़कंप मच गया। आनन फानन में मुलायम को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। परिजन ने बिना पोस्टमार्टम के ही युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इस घटना से उत्सव का माहौल मातम में बदल गया। 


इससे पहले भी हार्ट अटैक से घटना हो चुकी
इससे पहले नवरात्रि के दौरान गरबा डांस करते हुए भी 10 लोगों की हार्ट अटैक से मौत की खबरें आई हैं। दुर्गा पूजा पंडाल में अपने दोस्तों के साथ डीजे पर मुलायम भोजपुरी गाने पर डांस कर रहा था। उसके साथ उसके 3 दोस्त नाच रहे थे। करीब 55 सेकेंड तक युवक ने अपने दोस्तों के साथ डांस किया। उनके साथ जमकर ठुमके लगाए। चारों ओर घूम-घूम कर नाचा। इसी बीच ठुमके लगाते हुए वह अचानक नीचे गिरा जाता है। बताया जा रहा है कि डांस के दौरान युवक को हार्ट-अटैक आया, जिससे उसकी मौत हो गई।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N