द फॉलोअप डेस्क:
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने जानकारी दी है कि 20 नवंबर को बर्ड फ्लू (Bird Flu) से बचाने वाली वैक्सीन लॉन्च (Vaccine Launch) होगी। दावा है कि यह वैक्सीन मुर्गियों के साथ-साथ इंसानों को भी बर्ड फ्लू के खतरे से बचाएगी। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे देशवासियों के लिए खुशखबरी बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पेज पर एक वीडियो संदेश जारी करके बर्ड फ्लू को रोकने वाली वैक्सीन लॉन्च करने की जानकारी दी है। गौरतलब है कि देश में प्रतिवर्ष बर्ड फ्लू की वजह से लाखों मुर्गियां मारी जाती है और कुक्कुटपालन करने वाले किसानों को भारी नुकसान होता है। यदि यह वैक्सीन कारगर साबित हुई तो काफी राहत की बात है।
प्रिय बहनों और भाइयों, एक खुशखबरी आपको दे रहा हूँ। बर्ड फ्लू एक ऐसी बीमारी है, जो यदि फैल जाए तो भारी नुकसान करती है। बड़ी संख्या में मुर्गियाँ तो मारी जाती ही हैं, लेकिन मुर्गियों से इंसानों में भी इस बीमारी के फैलने का खतरा रहता है और अब तक 500 बार बर्ड फ्लू का प्रकोप हमारे देश में हो चुका है। लेकिन अब डरने की बात नहीं है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के निसाद संस्थान ने एक ऐसी स्वदेशी वैक्सीन बना ली है, जो मुर्गियों को अगर लग गई तो बर्ड फ्लू रोग से वे बच पाएँगी और केवल मुर्गियाँ नहीं बचेंगी, मुर्गियों के बचने के साथ-साथ इंसानों में भी यह बीमारी नहीं फैलेगी और जो इस महामारी के कारण नुकसान होता है, उस नुकसान से बचा जा सकेगा। 20 नवंबर को यह पूर्णतः स्वदेशी वैक्सीन, जो प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से बनी है, देश को समर्पित की जा रही है, धन्यवाद।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) November 19, 2026
मुर्गियों से इंसानों में भी फैलती है बीमारी
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में कहा कि मैं एक खुशखबरी देने जा रहा हूं। बर्ड फ्लू एक ऐसी बीमारी है, जो यदि फैल जाए तो भारी नुकसान करती है। बड़ी संख्या में मुर्गियां तो मारी जाती है, लेकिन मुर्गियों से इंसानों में भी यह इस बीमारी के फैलने का खतरा रहता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब तक 500 बार देश में बर्ड फ्लू का प्रकोप आ चुका है।

20 नवंबर को लॉन्च की जाएगी वैक्सीन
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब डरने की बात नहीं है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के निषाद संस्थानव ने एक ऐसी स्वदेशी वैक्सीन बना ली है, जो यदि मुर्गियों को लगा दी गई तो बर्ड फ्लू से ना केवल मुर्गियां बचेंगी, बल्कि इंसानों में भी यह बीमारी नहीं फैलेगी। उन्होंने कहा कि वैक्सीन की वजह से बर्ड फ्लू महामारी की वजह से जो नुकसान होता था, उससे बचा जा सकेगा। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से बनी यह पूर्णतया स्वदेशी वैक्सीन देश को समर्पित की जाएगी।