द फॉलोअप डेस्क:
पुणे केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार आरोपी सिया गोयल के पिता प्रवीण गोयल का बयान सामने आया है। उन्होंने केतन को बेहद प्यारा बच्चा बताते हुए कहा कि यदि उनकी बेटी सिया दोषी पाई जाती है तो उसे सजा के तौर पर किले के उसी हिस्से से धक्का दे दो, जहां से धकेलकर केतन की हत्या की गई थी। उन्होंने कहा कि उनको जरा भी भनक नहीं थी कि, उनकी बेटी का कहीं अफेयर हो सकता है। उन्होंने कहा कि यदि केतन या उनके घरवालों को सिया पर किसी प्रकार का संदेह हुआ था तो हमें जानकारी देनी चाहिए थी। यदि वक्त रहते बातचीत हो जाती तो आज इस अनहोनी को टाला जा सकता था।
उन्होंने सिया गोयल के बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के विषय में जानकारी होने से भी इनकार किया। कहा कि मैंने उसका नाम तक नहीं सुना।
VIDEO | Pune realtor's death: "Ketan was like a son to me. Siya never expressed any unhappiness over marriage. Real culprit must be pushed from the same cliff," says father of accused Siya Goyal.
— Press Trust of India (@PTI_News) June 25, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7)#Pune pic.twitter.com/qih8o7wofS
केतन की तारीफ किया करती थी सिया
प्रवीण गोयल ने कहा कि उन्हें, सिया ने कभी नहीं बताया कि वह केतन से शादी को लेकर नाखुश थी। प्रवीण अग्रवाल ने दावा किया कि केतन से रिश्ता पक्का होने पर सिया काफी खुश थी। वह अक्सर अपनी मां से कहा करती थी कि केतन बहुच अच्छा लड़का है। मुझे बहुत अच्छे सास-ससुर मिले हैं। बहुत प्यार करने वाली ननद मिली है। उन्होंने कहा कि उनको सिया ने कभी किसी लड़के से अफेयर की बात नहीं बताई। उन्होंने कहा कि सिया महज 19 साल की सिंपल लड़की थी, हमें जरा भी अंदाजा नहीं था कि वह ऐसा अपराध कर सकती है।

केतन-सिया की शादी पर सभी उत्साहित थे
सिया गोयल के पिता ने कहा कि दोनों परिवार शादी को लेकर काफी उत्साहित थे। साथ मिलकर प्रत्येक इवेंट की प्लानिंग हो रही थी। केतन, सिया को काफी पसंद करता था और उसके माता-पिता को भी अपनी होने वाली बहुरानी से काफी लगाव था। अभी 18 जून को सिया के जन्मदिन पर केतन ने महाबलेश्वर में पूरा रिजॉर्ट बुक किया था। खूब सारी मस्ती की थी। दोनों में काफी प्यार लगता था।

सिया के परिवार को नहीं थी अफेयर की भनक
सिया ने पुलिस को दिए ताजा बयान में यह दावा किया है कि उसने केतन को अपने अफेयर की बात बताई थी। कहा था कि वह शादी नहीं करना चाहती है, लेकिन केतन नहीं माना और शादी की तैयारियों में लग गया। जब इस बाबत सिया गोयल के पिता प्रवीण गोयल से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हमें केतन या उनके परिवार ने कभी इस बात की जानकारी नहीं दी। केतन को यदि ऐसा कुछ कहा गया था, तो उसे हमें जानकारी देनी चाहिए था। हम सिया से बात करते। यह रिश्ता तोड़ देते।
केतन अग्रवाल हत्याकांड की मुख्य आरोपी सिया गोयल की मां ने कहा-
— Romita Tiwari (@romita_tiwari) June 25, 2026
मेरी बेटी दोषी है तो उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए... इस हत्या से दो परिवार परेशान हैं... pic.twitter.com/xJVt5JhpaR
अग्रवाल परिवार पर तो पहाड़ टूट पड़ा है
प्रवीण गोयल ने कहा कि हम अग्रवाल परिवार के दुखों का अंदाजा नहीं लगा सकते। उन्होंने अपना 26 साल का जवान बेटा खोया है। उनके ऊपर पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने कहा कि केतन से मुझे बहुत लगाव हो गया था। बहुत प्यारा और होनहार बच्चा था। मकान के रिनोवेशन में उसने हमारी काफी सहायता की थी। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गहन तहकीकात होनी चाहिए और यदि सिया दोषी पाई जाती है तो उसे भी किले के उसी हिस्से से धक्का दिया जाना चाहिए, जहां से गिराकर केतन की हत्या की गई।