logo

Baksar : बक्सर में जहरीली शराब के सेवन से 6 की मौ'त, इलाके में हड़कंप... प्रशासन मौन 

07968627-dcf7-4b81-98b4-aa953d63ef3f.jpg

बक्सरः
पूर्ण शराबबंदी वाले राज्य में फिर जहरीली शराब के सेवन से 6 लोगों की मौ'त हो गयी है।  बक्सर में 6 लोगों की संदिग्ध मौ'त हुई है। 4 की हालात गंभीर है। कहा जा रहा है कि बीती रात इन लोगों ने जहरीली शराब का सेवन किया था। प्रशासन ने अब तक मौत का कारण जहरीली शराब को नहीं माना है।

यह घटना मुरार इलाके के अंसारी गांव की है। कहा जा रहा है कि सभी ने शाम में शराब का सेवन किया था जिसके बाद रात करीब 10 बजे इन लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। सुबह तक 6 लोगों की मौत हो गयी, घायलों का इलाज बक्सर के ही एक निजी अस्पताल में चल रहा है। 
गंभीरों का चल रहा इलाज
जिन लोगों की मौत हुई है, उसमें 60 साल के सुखु मुसहर, 55 साल के शिव मोहन यादव, 48 साल के भिरूग सिंह, 35 साल के मिंकु सिंह और 30 साल के आनंद कुमार सिंह शामिल हैं। वहीं गंभीर हालत वालों में बंटी सिंह, मुन्ना चौधरी, संजय चौधरी शामिल हैं। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। फिलहाल इस मामले में प्रशासन की तरफ से कुछ भी नहीं कहा जा रहा है। 


इलाके में मचा हड़कंप
6 लोगों की एक साथ एक ही गांव में मौत होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने भी चुप्पी साध ली है। बता दें कि हाल के दिनों में बिहार के अलग-अलग जिलों में जहरीली शराब से कई लोगों की मौत हुई है। नालंदा, छपरा के बाद अब बक्सर में हुई इस घटना से प्रशासन भी सकते में है।