द फॉलोअप डेस्कः
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में गुरुवार को हुई आतंकी मुठभेड़ में 5 जवान शहीद हो गए हैं। जबकि 3 घायल हुए हैं। आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर गोलीबारी की है। बताया जा रहा है कि सुरनकोट तहसील में बफलियाज पुलिस स्टेशन मंडी रोड पर आतंकियों ने घात लगाकर सेना की गाड़ी पर हमला किया। घटना के बाद आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच फायरिंग जारी है। थन्नामंडी डीकेजी बुफलियाज़ रोड बंद कर दिया गया है। इलाके के लोगों को कहा गया है कि वे ऑपरेशन के दौरान घरों से ना निकलें। सेना के अधिकारियों ने बताया कि दो शवों के साथ आतंकियों ने बर्बरता की है, दो जवानों के शरीर को विकृत भी कर दिया गया है। ऑपरेशन स्थल पर जा रहे थे जवाम
सेना के जवान राजौरी पुंछ नेशनल हाईवे हाई अलर्ट पर है। जवानों ने इलाके को घेर लिया है। राजौरी के थानामंडी के डेरा की गली में 20 दिसंबर की रात से ऑपरेशन जारी है। बता दें कि 21 दिसंबर को दोपहर 3:45 पर सेना की दो गाड़ियाँ जब सैनिकों को लेकर ऑपरेशन एरिया में लेकर जा रही थी तभी आतंकियों ने हमला कर दिया। आतंकियों के हमले के बाद भारतीय सेना के जवानों ने भी तुरंत जवाबी कार्रवाई की। ये 48 राष्ट्रीय राइफल्स के जवान 20 की शाम से इलाके में चल रहे आतंकियों के खिलाफ संयुक्त अभियान को मजबूत करने जा रहे थे।
शहीद सेना के जवानों की संख्या को लेकर कंफ्यूजन
गुरुवार तक 4 जवानों के शहीद होने की खबर थी, लेकिन हमले में गंभीर रूप से घायल एक जवान ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। अभी भी 3 जवानों की हालत गंभीर है। फिलहाल ऑपरेशन जारी है। शहीद जवानों की संख्या को लेकर 24 घंटे तक कंफ्यूजन रहा। गुरुवार दोपहर को 3 बजे पहले 4 जवानों के शहीद होने की खबर आई थी। इसके बाद देर रात तक यह संख्या 5 कर दी गई। लेकिन शुक्रवार सुबह 9 बजे यह संख्या घटाकर 4 कर दी गई। फिर 10 बजे सेना के सूत्रों ने बताया कि हमारे 5 जवान शहीद हुए हैं।
आतंकियों के इलाके में होने की थी सूचना
रक्षा विभाग के एक जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर कल रात एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था और मुठभेड़ जारी है. उन्होंने बताया कि अतिरिक्त जवानों को घटनास्थल पर भेजा गया है।