logo

खाई में बस गिरने से 5 की मौत, जानिए  कैसे हुआ हादसा 

accident38.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

गुजरात के डांग जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां सापुतारा हिल स्टेशन के पास एक बस गहरी खाई में गिर गई, जिसमें अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में 17 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस के मुताबिक, यह हादसा रविवार की सुबह लगभग 4 बजे हुआ। बस में कुल 48 तीर्थयात्री सवार थे, जो महाराष्ट्र के त्रियंबकेश्वर से गुजरात के द्वारका जा रहे थे। घटना के समय ड्राइवर बस पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण बस खाई में गिर गई।
पुलिस ने बताया कि मृतकों में 2 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं, जो मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों—शिवपुरी, गुना और अशोक नगर के निवासी थे। घायलों को अहवा सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है, और पुलिस प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।
 

Tags - Accidentroadaccidentlatestnewsgujratnewsgujratpost