logo

Corona Update : 24 घंटे में मिले 3,47,254 मरीज, 20 लाख से ऊपर पहुंची एक्टिव संक्रमितों की संख्या

c0789561-03ab-4a9e-869e-daf3e526bdcb.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

कोरोना की तीसरी लहर थमती नहीं दिख रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना मरीजों का नया आंकड़ा जारी किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोना के 3 लाख 47 हजार 254 मामले सामने आए हैं। ये गुरुवार के मुकाबले 29 हजार ज्यादा है। मृतकों की संख्या में अप्रत्याशित इजाफा हुआ है। बीते 24 घंटे में कुल 703 मरीजों की जान गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटे में 2 लाख 51 हजार 777 मामले सामने आये हैं। 

20 लाख से ज्यादा है एक्टिव केस
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में फिलहाल एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 20 लाख 18 हजार 825 है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 17.94 फीसदी है। जहां तक बात ओमिक्रॉन मरीजों की है, हिंदुस्तान में अब तक ओमिक्रॉन वेरिएंटड के 9 हजार 692 मरीज मिले हैं। गुरुवार के मुकाबले ओमिक्रॉन के मामले में 4.36 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 

159.91 करोड़ वैक्सीन डोज दी गई
केद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में अब तक 159.91 करोड़ वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। बताया गया है कि राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के पास 12.73 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज मौजूद है।