logo

कोरोना अपडेट : पिछले 24 घंटों में 3 मौत, आंकड़ा पहुंचा 5976, केरल में सबसे अधिक मामले

covid_today_update_6_june.jpg

द फॉलोअप डेस्क

भारत में कोरोना महामारी से बीते 24 घंटों में कुल 3 मौतें हुई है। देश में अब कुल 5976 सक्रिय केस सामने आए हैं। कोरोना से हुए 3 मौतें केरल और दिल्ली में हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोविड-19 के देश में सक्रिय मामले बढ़कर 5976 हो गए हैं। इस समय गुजरात में 1046, महाराष्ट्र में 443, दिल्ली में 632, तमिलनाडु में 187, पश्चिम बंगाल में 747, कर्नाटक में 466, उत्तर प्रदेश में 257 और केरल में 1309 कोरोना के मामले सक्रिय हैं। बता दें कि देशभर में कोरोना के बीते 24 घंटों में 507 मामले घटे हैं।
बीते 24 घंटों में देशभर में 3 की मौत
मिली जानकारी के अनुसार, कोरोना से  दिल्ली में एक 67 वर्षीय महिला जिन्हें उच्च रक्तचाप, किडनी रोग, कोविड निमोनिया, सेप्सिस, और रिफ्रैक्टरी सेप्टिक शॉक था और 74 वर्षीय महिला जिन्हें कोरोनरी आर्टरी डिजीज (CAD), रुमेटॉइड आर्थराइटिस, निचले श्वसन तंत्र का संक्रमण (LRTI), सेप्टिक शॉक और मल्टीपल ऑर्गन फेलियर (MODS) था उनकी मृत्यु हुई हैं। वहीं केरल में एक 58 वर्षीय पुरुष जिन्हें तीव्र कोरोनरी सिंड्रोम, वेंट्रीकुलर टैकीकार्डिया, टाइप 2 डायबिटीज और कोविड-19 था उनकी मृत्यु हुई हैं। 

क्या हैं नए कोरोना वेरिएंट के लक्षण?
कोरोना का नया वेरिएंट तेजी से फैलता है और अत्यधिक परिवर्तनशील है। इस बात की पुष्टि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने की है। इसके सामान्य लक्षणों में शरीर में दर्द, बुखार, खांसी, भूख न लगना, थकान, नाक बहना, गले में खराश और सिरदर्द शामिल हैं।

 

Tags - Coviad Updates latest Covid News Covid Updates in Hindi Latest Corona News Latest Updates Corona in india today corona update covid Updates Today Latest Covid News 19 June Corona News Corona News Today Today Corona News Corona News Updates