logo

असम में ट्रैवलर गाड़ी से टकराया कंटेनर ट्रक, 23 लोगों ने गंवाई जान; कई घायल

असम में ट्रैवलर गाड़ी से टकराया कंटेनर ट्रक, 23 लोगों ने गंवाई जान; कई घायल

द फॉलोअप डेस्क:

असम के काजीरंगा में ट्रैवलर और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 लोगों की मौत हो गई। हादसा, असम के रोंगाजान इलाके में हुआ। कंटेनर ट्रक से टकराने के बाद ट्रैवलर गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। बताया जाता है कि यात्रियों से भरी ट्रैवलर गाड़ी और कंटेनर ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई थी। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया। 

ट्रैवलर गाड़ी के परखच्चे उड़ गये
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैवलर गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटनास्थल पर चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े। स्थानीय लोगों ने ही तत्काल राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया। हादसे में अब तक 23 लोगों की मौत की सूचना है। कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। 
 

Tags - TravelerTraveler and Container Truck CollisionKaziranga Road AccidentNational News