logo

Corona update : 24 घंटे में मिले 2,323 कोरोना मरीज, 25 संक्रमितों ने गंवाई जान

ccccggggg.jpg

डेस्क: 

भारत में बीते 24 घंटे में 2, 323 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक देश में फिलहाल एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 14,996 है। दैनिक सकारात्मक दर अभी 0.47 फीसदी है वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 0.51 फीसदी है। केंद्र सरकार ने सभी हेल्थ संगठनों को कोरोना महामारी को लेकर अलर्ट रहने को कहा है। 

2,346 मरीजों ने गंवाई जान
इस बीच बीते 24 घंटे में 2,346 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। अब तक 4 करोड़ 25 लाख 94 हजार 801 नागरिक संक्रमित होकर ठीक हो चुके हैं। फिलहाल कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 98.75 फीसदी है। बीते 24 घंटे में 25 कोरोना संक्रमित मरीजों ने जान गंवाई है। देश में कोरोना संक्रमण की वजह से अब तक 5 लाख 24 हजार 348 लोगों की जान जा चुकी है। 


करोड़ों लोगों का कोरोना टेस्ट
बीते 24 घंटे में देश में 4 लाख 99 हजार 382 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। अब तक 84.63 करोड़ नागरिकों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। बीते 24 घंटे में 15 लाख 32 हजार 383 नागरिकों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत से लेकर अब तक 1 अरब 92 करोड़ 12 लाख 96 हजार 720 कोविड डोज लगाया जा चुका है।


राज्यों के पास उपलब्ध वैक्सीन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक 193.53 करोड़ कोविड डोज का वितरण राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच किया गया है। राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों के बीच अभी भी 16 करोड़ 72 हजार वैक्सीन डोज उपलब्ध है।