logo

Corona Update : 3 महीने बाद रिकॉर्ड संख्या में मिले कोरोना मरीज, लापरवाही पड़ सकती है भारी

a341.jpg

डेस्क: 

लोग कोरोना महामारी के प्रति भले ही लापरवाह हो गए हों लेकिन संक्रमितो की नई संख्या डराने वाली है। देश में लगातार 2 दिनों से 12 हजार से ज्यादा नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी नए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में भारत में 12,847 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। कोरोना महामारी की तीसरी लहर के धीमा होने के 3 महीने बाद देश में दोबारा कोरोना के मामलों में उछाल देखा जा रहा है। गुरुवार को देश में 12 हजार 213 संक्रमित मिले थे। 

 

बीती फरवरी को मिले थे रिकॉर्ड मरीज
इस साल फरवरी महीने में एक दिन में रिकॉर्ड 11 हजार 499 कोरोना मरीज मिले थे। बीते बुधवार को देश में 8, 641 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। बीते 24 घंटे में मिले कोरोना संक्रमितों की नई संख्या तो मिला दें तो महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक देश में 4 करोड़ 32 लाख 70 हजार 577 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। फिलहाल देश में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 63,063 है। 

कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित पांच राज्य 
मौजूदा वक्त में कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित पांच राज्यों की बात करें तो 4,255 एक्टिव केस के साथ महाराष्ट्र नंबर-1 पर है। केरल में 3,419 एक्टिव केस हैं। दिल्ली में 1,323 एक्टिव मरीज हैं। कर्नाटक में 833 वहीं हरियाणा में 625 एक्टिव कोरोना मरीज हैं। नई कोरोना मरीजों की कुल संख्या में से 81.37 फीसदी मरीज इन्हीं पांच राज्यों के हैं। बीते 24 घंटे में देश में 14 कोरोना मरीजों की मौत भी हुई है। देश में कोरोना से मरने वालों लोगों की संख्या 5 लाख 24 हजार 817 तक पहुंच गई है। 

कोरोना की प्रति लापरवाही पड़ेगी भारी! 
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 7,985 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। अब तक 4 करोड़ 26 लाख 82 हजार 697 मरीज ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट 98.64 फीसदी है। देश में फिलहाल दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.47 फीसदी है। अब तक देश में 195.84 करोड़ डोज वैक्सीनेशन हो चुका है। वैक्सीनेशन अभी भई जारी है।