logo

राहुल गांधी ने वोट चोरी पर जिस महिला का किया जिक्र, उसने वीडियो जारी कर कही ये बात

ye.jpg

द फॉलोअप डेस्क
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हरियाणा चुनाव में वोट चोरी का आरोप लगाने और ब्राजीलियन मॉडल की तस्वीर दिखाकर मतदाता सूची में इस्तेमाल होने का दावा करने के बाद मॉडल, लारिसा नेरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मॉडल, लारिसा नेरी ने कहा कि "उनका भारत की राजनीति से कोई संबंध नहीं है और उनकी तस्वीर का गलत इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह कभी भारत नहीं गई हैं।"
लरिसा नेरी ने जानकारी दी कि भारत में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाई जा रही तस्वीर लगभग 20 साल की उम्र की है। लारिसा नेरी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'X' पर प्रसारित हो रहे अपने वीडियो के स्क्रीनशॉट दोबारा पोस्ट किए।
वहीं मॉडल ने एक विडियो पोस्ट कर कहा कि "हेलो इंडिया, मुझे कई पत्रकारों ने एक वीडियो बनाने के लिए कहा। इसलिए मैं वीडियो बना रही हूं। मुझे भारत की राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है, मैं कभी भारत गई ही नहीं। मैं ब्राजील में मॉडल थी और डिजिटल इंफ्लुएंसर हूं। भारत के लोगों से मैं प्यार करती हूं। अपने इस वीडियो में इस मॉडल ने दावा किया कि जो तस्वीर भारत के वोटर लिस्ट में दिखाई जा रही है वह उसकी लगभग 20 साल की उम्र की है।"
ब्राजीलियन मॉडल ने बताया कि "उनकी तस्वीर वायरल होने के बाद मीडिया उनसे लगातार संपर्क कर रहा है। एक रिपोर्टर ने मुझे फोन करके इस पूरे मामले के बारे में जानकारी चाही, सैलून जाने के बारे में मेरी नौकरी के बारे में मुझसे इंटरव्यू के लिए बात करना चाहता था, लेकिन मैंने जवाब नहीं दिया। उस आदमी ने मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट ढूंढ़ लिया और मुझे इंस्टाग्राम पर फोन किया। लारिसा ने बताया कि उन्हें ढेरों संदेश मिलने लगे और उन्हें दूसरे शहर में रहने वाली एक दोस्त से यह वायरल तस्वीर भी मिली।"

आपको बता दें कि बीते दिन बुधवार को राहुल गांधी ने वोट चोरी को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस किया था, जहां उन्होंने हरियाणा में हुए चुनाव के दौरान हुए वोट चोरी का खुलासा किया था, साथ ही एक महिला तस्वीर दिखाई थी, जिसकी तस्वीर से 22 जगहों पर नाम दर्ज मिले हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि इस महिला की तस्वीर से 22 जगहों पर अलग-अलग नाम नाम दर्ज हैं।कहीं सीमा तो कहीं विमला नाम मिले हैं जो कि वोट चोरी को साफ़ दर्शाता है।उन्होंने इस दौरान यह भी खुलासा किया था कि हरियाणा में 25 लाख फर्जी वोट पड़े हैं।जिसके बाद सी महिला की तस्वीर वायरल होने लगी और अब महिला ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

 

Tags - national news national khabar national update rahul gandhi news vote chori election commission news