logo

इंडिगो संकट के बीच यात्रियों को राहत! स्पाइस जेट ने दिल्ली-मुंबई से पटना और दरभंगा के लिए 4 उड़ानें शुरू की

SPICE_JET1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
इंडिगो एयरलाइन्स परिचालन का संकट शुरू होने और देशभर में विमानों के परिचालन पर पड़े प्रभाव के बीच स्पाइस जेट ने दिल्ली और मुंबई से बिहार के दो शहरों के लिए नई फ्लाइट शुरू की है। यह सेवा 6 दिसंबर से चार रूट- दिल्ली-पटना, दिल्ली-दरभंगा, मुंबई-पटना और मुंबई-दरभंगा पर अतिरिक्त विमान सेवा शुरू कर दी गई है। इसकी जानकारी एयरलाइन्स ने शुक्रवार देर रात को सार्वजानिक की है। 
जानकारी में बताया गया है कि स्पाइस जेट की उड़ान संख्या एसजी 176 दिल्ली से पटना एयरपोर्ट के लिए शाम 7:15 बजे रवाना होगी और रात को 9 बजकर 5 मिनट पर पटना पहुंचेगी। वहीं उड़ान संख्या एसजी 336 मुंबई एयरपोर्ट से दोपहर 3:55 बजे रवाना होगी और शाम 6 बजकर 40 मिनट पर पटना लैंड करेगी।
इसके अलावा स्पाइस जेट ने दिल्ली और मुंबई से दरभंगा एयरपोर्ट के लिए दो नई उड़ानें शुरू की हैं। जो कल आयनी रविवार से चलाई जाएगी। स्पाइस जेट का एसजी 495 विमान दिल्ली एयरपोर्ट से दोपहर 1:40 बजे उड़ान भरेगा और 3:50 बजे दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचेगा। मुंबई से एसजी 252 फ्लाइट सुबह साढ़े 9 बजे रवाना होकर दोपहर 12 बजे दरभंगा पहुंचेगी।
बता दें कि इंडिगो में चल रहे संकट के कारण शुक्रवार को बिहार के चारों एयरपोर्ट (पटना, दरभंगा, गया और पूर्णिया) में कुल 22 उड़ानें रद्द रहीं हैं। सबसे ज्यादा पटना एयरपोर्ट पर 12 फ्लाइट कैंसिल किये गए, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। जिसके बाद स्पाइस जेट ने यह निर्णय लिया है। 
 

Tags - Bihar news bihar latest news bihar update bihar trending news spicejet news indigo news patna airport news flight news darbhanga airport news