logo

मणिपुर फिर से हिंसा की जद में, पुलिस दल पर रॉकेट ग्रेनेड और बम से हमला; कमांडो की मौत 

mpur.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

मणिपुर (Manipur) फिर से हिंसा की जद में है। यहां पुलिस दल पर रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड और बम से हुए हमले में एक पुलिस कमाडों की मौत हो गयी है और कई के घायल होने की खबर है। मिली खबरों में बताया गया है कि मणिपुर की सीमा पर स्थित मोरेह शहर में पुलिस कमांडो पर हमला किया गया। मणिपुर पुलिस मुख्यालय ने जानकारी दी है कि हमला मंगलवार दे रात शुरू हुआ जो बुधवार तड़के भोर तक जारी रहा। हालांकि पुलिस कमांडो की ओऱ से जवाबी फायरिंग भी की गयी है। हमले में मारे गये पुलिस कमांडो का नाम सोमोरजीत कुमार बताया जाता है। 


ऐसे भड़की हिंसा 

गौरतलब है कि मणिपुर में तीन दिन पहले एक मुठभेड़ के दौरान एक पुलिस अफसर की हत्या कर दी गयी थी। हत्या के आरोप में पुलिस ने दो कुकी आदिवासियों को गिरफ्तार किया था। इसी के बाद राज्य में फिर से हिंसा भड़क उठी। विरोधी गुट ने पुलिस की कई गाड़ियों पर हमले किये। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। एक वीडियो में विरोधी पुलिस के एक वाहन को निशाना बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। अनुमान लगाया ज रहा है कि ये ट्रक हिंस प्रभावित शहर मोरेड के लिए निकला था। 


क्या कहा सीएम बीरेन सिंह ने 

बता दें कि इससे पहले 9 जनवरी को भी मणिपुर में हिंसा भड़की थी। तब राज्य के CM बीरेन सिंह (CM Biren Singh) ने माना था कि उग्रवादी अब सुरक्षा बल के जवानों को निशाना बना रहे हैं। दोनों के बीच हिंसक झड़प हुई है। हालांकि 9 जनवरी को हुई हिंसा में किसी ओऱ से जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली। CM बीरेन सिंह ने मीडिया को बताया कि राज्य में जारी दो समुदायों के बीच जारी हिंसा अब उग्रवादियों और सुरक्षा बलों के बीच सिमट कर रह गयी है। दावा किया है कि अधिकांश इलाकों में शांति कायम है। साथ ही उन्होंने माना कि उग्रवादियों ने अब उग्र हिंसा का सहारा लेना शुरू कर दिया है। पहले उनका विरोध सिर्फ धरना-प्रदर्शन औऱ जुलूस तक सीमित था।