logo

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर बेड में छिपाया शव, फिर खुद पंखे ले लटका; 17 दिन बाद ऐसे मिली महिला की लाश 

crime55.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या कर उसका शव बेड के अंदर छिपा दिया और फिर उसी बेड के ऊपर लगे पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पूरा मामला तब सामने आया, जब युवक के पिता 19 जून को बेटे का सामान लेने उसके कमरे में पहुंचे और बेड के अंदर से महिला का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। 

मिली जानकारी के अनुसार पलवल के नांगल ब्राह्मण गांव का रहने वाला योगेश, रेवाड़ी के धारूहेड़ा में एक अस्पताल में ओटी सहायक के रूप में काम करता था। पहले उसने 2017 में उत्तर प्रदेश की एक लड़की से शादी की थी, जिससे उसके 2 बच्चे भी हैं। आपसी अनबन के बाद पत्नी मायके चली गयी। इसके बाद योगेश की पहचान करनाल की एक महिला से हुई और दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। 

मार्च 2024 में योगेश धारूहेड़ा के सेक्टर-6 स्थित एक कमरे में महिला और उसके 3 बच्चों के साथ रहने लगा। गर्मी की छुट्टियों में महिला ने अपने बच्चों को बहन के पास भेज दिया था। 2 जून से योगेश की बाइक कमरे के बाहर ही खड़ी थी। 6 जून को कमरे से तेज बदबू आने लगी, तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची, दरवाजा तोड़ा और देखा कि योगेश पंखे से लटका हुआ है। पुलिस ने शव को नीचे उतारा, पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। मगर पुलिस ने कमरे की ठीक से तलाशी नहीं ली, और बेड में छिपा महिला का शव नहीं देखा। 

19 जून को योगेश के पिता गिरिराज कमरे का सामान लेने आए। जब उन्होंने बेड को उठाने की कोशिश की तो वह भारी लगा। शक होने पर जब बेड खोला तो उसमें से महिला का शव बरामद हुआ, जो बुरी तरह सड़ चुका था। इस मामले ने पुलिस की गंभीर लापरवाही को उजागर किया है। पुलिस ने शुरुआती जांच में कमरे की गहन तलाशी नहीं ली और महिला का शव वहीं बेड के अंदर छिपा रह गया। अब इस पूरे मामले की जांच रेवाड़ी के एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने डीएसपी मुख्यालय डॉ. रविंद्र को सौंपी है। 

Tags - National News National Latest News National Hindi News Crime News Crime Latest News Crime Hindi News