logo

बर्मामाइंस मुस्लिम बस्ती में फायरिंग, युवक को लगी 3 गोलियां; हालत गंभीर

Firing.jpg

जमशेदपुर:

जमशेदपुर के बर्मामाइंस थानाक्षेत्र स्थित मुस्लिम बस्ती में रविवार देर रात हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, बस्ती निवासी बंधू नामक युवक ने आफताब पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि हमले में आफताब को 3 गोलियां लगी हैं। इनमें एक गोली उसकी पीठ में, जबकि 2 गोलियां पेट में लगी हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल आफताब को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) पहुंचाया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घटनास्थल पहुंचकर जांच में जुटी पुलिस
इधर, घटना की सूचना मिलते ही बर्मामाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाये हैं और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। फिलहाल गोलीबारी के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पायी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना के कारणों का खुलासा किया जायेगा।

Tags - JamshedpurFiringBerma MinesCrime