logo

जादूगोड़ा मुख्य सड़क पर ऑटो-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर

accident1478.png

जमशेदपुर
पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में नरवा पहाड़ जादूगोड़ा मुख्य सड़क पर रविवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा जादूघुटू के पास रात करीब साढ़े नौ बजे हुआ. मृतक की पहचान जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के राजदोहा स्थित खुर्शी टोला निवासी सुरेंद्र हांसदा (30) के रूप में हुई है. वहीं, पोटका के राजदोहा निवासी दशमत हांसदा गंभीर रूप से घायल है. उसका इलाज यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के अस्पताल में चल रहा है.
जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार दो युवक जादूगोड़ा से नरवा पहाड़ की ओर जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक ऑटो से उनकी जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. इधर, घटना की सूचना मिलते ही जादूगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद सुरेंद्र हांसदा को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इधर, घायल युवक का इलाज जारी है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है.

 

Tags - Jadugoda Accident news Jadugoda Main road Accident Jadugoda Accident updates Accident news jamshedpur jamshedpur Accident news