बोकारोः
महुआटांड थाना अंतर्गत धवैया में एक युवक की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि लव जिहाद में युवक की हत्या की गई है। वहीं एसडीओ ने बताया है कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान अपराधियों ने युवक की हत्या की है। फिलहाल धवैया में धारा 144 लागू कर दिया गया है और 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल मौके पर सुरक्षाबल तैनात है। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लगी है।

पूर्व विधायक पहुंचे घटनास्थल
मौके पर एसडीओ, एसडीपीओ, बीडीओ, सीओ, इंस्पेक्टर सहित पारा मिलिट्री फोर्स, जिला पुलिस बल भारी संख्या में मौजूद है। पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद भी घटनास्थल पहुंचे हैं। मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों को पूर्व विधायक ने न्याय का दिलाया भरोसा दिया है।