logo

राज्य में नौजवान मर रहे,गांव के जनप्रतिनिधि धरने पर और मुख्यमंत्री पत्नी संग नाच रहे हैं : बाबूलाल मरांडी

babu9.jpg

 

ग्रामसभा का अधिकार छीन रही हेमंत सरकार

राज्य के दिव्यांग 160 दिन से पेंशन के लिए धरने पर बैठे हैं

रांची : हेमंत सरकार को जनता की समस्याओं के समाधान से कुछ भी लेना-देना नहीं है। यह सरकार केवल लूटने और लुटवाने के लिए बनी है। हेमंत सरकार कानून से नहीं बल्कि  पंकज मिश्रा, पिंटू, प्रेमप्रकाश जैसे दलाल और बिचौलियों से चल रही है। बुधवार को ये बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहीं। उन्होंने राजभवन के पास धरने पर बैठे झारखंड प्रदेश मुखिया संघ,झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ,झारखंड राज्य जल सहिया कर्मचारी संघ,झारखंड व्यवसायिक प्रशिक्षक संघ के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा भी दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में चारों तरफ अराजकता का माहौल है। राज्य के 15  होनहार युवा सरकार के गलत निर्णय के कारण दौड़ते दौड़ते अपनी जान गवां बैठे। ऐसे में आश्चर्य होता है कि राज्य के मुख्यमंत्री दिल्ली में पत्नी संग खुशी मनाते हैं,नाचते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की बुनियाद ग्राम सभा पर टिका है। हेमंत सरकार ग्राम सभा को कमजोर कर सारे अधिकार को अपने अधिकार में रखना चाहती है। उन्होंने कहा कि वे राज्य सरकार को कहेंगे कि जन प्रतिनिधियों से बात कर समस्या का समाधान करे। श्री मरांडी के साथ धरना स्थल पर मिलने वालों में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव, रमाकांत महतो और शोभा यादव के नाम शामिल हैं।