logo

झरिया में युवक की गला रेत कर हत्या, एक माह पहले दूसरे शहर से लौटा था घर 

sucide20.jpeg

धनबाद 

झरिया में आज दिन-दहाड़े एक युवक की हत्या गला रेत कर दी गयी। मृतक युवक का नाम अहमद अली बताया जा रहा है। मृतक का शव झरिया भालगढ़ा तारा बगान नीचे धौड़ा के पास मिला है, जहां वो रहता था। शव के कुछ दूरी पर खून के धब्बे भी मिले है। पुलिस का मानना है कि हत्या से पहले मृतक और हत्यारों के बीच झड़प भी हुई है। पुलिस हत्या के कारणों की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि अहमद एक माह पहले किसी अन्य शहर से झरिया लौटा था। वो रोजगार के सिलसिले में दूसरे शहर में रह रहा था। वहीं, मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। 

 

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn