logo

पलामू में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, प्रेम प्रसंग में मर्डर की आशंका

ेोपोी.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
पलामू जिले के मेदिनीनगर नगर टाउन थाना क्षेत्र के नावाहाता में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक की चाकू से गोदकर हत्या की गई है। घटना के बाद पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। हत्या के सभी आरोपी मृतक के परिचित बताये जा रहे हैं। मृतक की पहचान सागर डोम के रूप में हुई है। जिस जगह पर युवकी की हत्या की गई है उस जगह से कुछ ही दूरी पर मृतक युवक घर है। प्रेमं प्रसंग में हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है। 


रविवार रात दोस्त बुलाकर ले गये थे
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि सागर डोम अपने घर में था। रविवार की रात कुछ दोस्त उसके घर पर पहुंचे थे और उसे अपने साथ ले गए। बाद में घर से कुछ दूर पर मौजूद शौचालय के पास सागर डोम की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने सागर को देखा तो उसके घरवालों को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को भी जानकारी दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 


प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका
पुलिस द्वारा बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग में हत्या को अंजाम दिया गया है। परिजनों ने पुलिस को कुछ नाम बताया है जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। सागर का पलामू के सेमरटांड के इलाके के रहने वाली की एक लड़की से प्रेम संबंध था। इसी प्रेम संबंध में उसकी हत्या की आशंका जाहिर की गई है। 

Tags - Palamu News Palamu News Palamu Update Palamu Recent News Palamu Hindi News Palamu Crime News